Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्लेबॉय मॉडल के साथ क्या कर रहे हैं सलमान खान?

हमें फॉलो करें प्लेबॉय मॉडल के साथ क्या कर रहे हैं सलमान खान?
विदेशी लड़कियां सलमान खान को बेहद पसंद है और अक्सर सलमान की उनके साथ अच्छी दोस्ती हो जाती है। इन दिनों उनका एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान प्लेबॉय मॉडल रोन्जा फॉर्चर के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह ऑस्ट्रियन एक्ट्रेस कुछ फिल्मों में भी दिखाई दी है। दोनों की मुलाकात का यह फोटो 'टाइगर जिंदा है' के सेट पर लिया गया है। 
 
सवाल उठता है कि क्या रोन्जा इस फिल्म में काम कर रही है? फिल्म से जुड़े लोगों ने इससे इनकार किया है। उनके मुताबिक सलमान से मिलने यह प्लेबॉय मॉडल आई थी। इससे कई सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या सलमान अपनी नई दोस्त को बॉलीवुड में लांच करेंगे। 
 
ब्रूना अब्दुल्ला, क्लॉडिया, एली अबराम, कैटरीना कैफ, एमी जैक्सन सहित कई विदेशी लड़कियों से सलमान की दोस्ती चर्चा में रही है। 
 
टाइगर जिंदा है कि शूटिंग में व्यस्त सलमान खान जल्दी ही 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं। एक मई से जोरदार तरीके से प्रचार शुरू होगा। यह फिल्म 23 जून को प्रदर्शित होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब सुनील ग्रोवर ने दिखाया जूता