Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Confirm: सलमान को लेकर संतोषी बनाएंगे फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
सलमान खान को लेकर राजकुमार संतोषी फिल्म बनाने वाले हैं ये बात हम लम्बे समय से सुनते आ रहे हैं। न तो इस बात की पुष्टि सलमान ने की और न संतोषी ने। जबकि फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार तय हो चुकी है। सलमान के फैंस यह जानकर राहत महसूस कर सकते हैं कि संतोषी ने पुष्टि कर दी है कि सलमान उनकी फिल्म करने वाले हैं। 
संतोषी और सलमान इसके पहल 'अंदाज अपना अपना' में साथ काम कर चुके हैं। संतोषी की 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में भी सलमान ने छोटी सी भूमिका निभाई थी। 
 
संतोषी के मुताबिक सलमान फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और जल्दी ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। इसे सलमान और उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। 
 
फिल्म की कहानी क्या है? यह कॉमेडी है या एक्शन? इन बातों से फिलहाल संतोषी ने परदा नहीं उठाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रेट ग्रैंड मस्ती पर भड़के शाइनी आहूजा... भेजा नोटिस