Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान ने किराए पर लिया अपार्टमेंट, हर महीने देंगे इतना किराया!

हमें फॉलो करें सलमान खान ने किराए पर लिया अपार्टमेंट, हर महीने देंगे इतना किराया!
, सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (13:06 IST)
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। सलमान अपने परिवार के साथ बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान के पास कई आलीशान घर भी हैं। वहीं अब सलमान खान ने एक डुप्लेक्स किराए पर लिया है। 

 
खबरों के अनुसार सलमान खान ने हाल ही में अपने बांद्रा वाले घर के पास एक डुप्लेक्स के लिए रेंट एग्रिमेंट फाइनल किया है। इसके लिए वह एक महीने में 8.25 लाख रुपए किराया देंगे। सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बांद्रा के मकबा हाइट्स के 17वें और 18वें फ्लोर पर एक डुप्लेक्स के लिए रेंट एग्रिमेंट रिन्यूवल किया है। 
खबरों के अनुसार इस प्रॉपर्टी के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं। बाबा सिद्दीकी से सलमान खान के काफी अच्छे रिश्ते भी हैं। सलमान ने इस घर को करीब एक साल के लिए ही किराए पर लिया है। 
 
webdunia
इस अपार्टमेंट में तमाम सुविधाएं पहले से ही मौजूद है। उनका यह अपार्टमेंट 2,265 फुट एरिया का है। बता दें कि सलमान खान अपने पिता सलीम खान और मां सलमा खान के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट रहते हैं। वहीं खाली वक्त में सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर वक्त बिताते हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 15 को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ में नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान टाइगर 3, कभी ईद कभी दिवाली और किक 2 में भी दिखेंगे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निक जोनस के भाई संग प्रियंका चोपड़ा ने की स्कूबा डाइविंग, शेयर की तस्वीरें