सलमान की एक खासियत तो है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ ब्रेक-अप होने के बावजूद संबंध बनाए रखे हैं। केवल ऐश्वर्या राय बच्चन की बात जाने दीजिए। आमतौर पर सलमान पार्टियों में, घर में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स को बुलाते रहते हैं। पिछले दिनों वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ 'बाहुबली' देखने गए।
सूत्रों का कहना है कि सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को उनके साथ थिएटर से बाहर आते देखा गया। दोनों बाहुबली की विशेष स्क्रीनिंग में गए थे। बाद में दोनों साथ में कार में रवाना हुए और सीधे सलमान के घर पहुंचे।
संगीता को सलमान के घर लगातार देखा जाता रहा है। दोनों जब भी मुसीबत में होते हैं, एक-दूसरे का साथ देते हैं।