Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान ट्यूबलाइट के लिए सत्या से हुए प्रेरित

हमें फॉलो करें सलमान खान ट्यूबलाइट के लिए सत्या से हुए प्रेरित
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टयूबलाइट में अपने किरदार के लिए महेश मांजरेकर के पुत्र सत्या से प्रेरित हुए हैं।
 
सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट में अपने भोलेपन की एक्टिंग से अभी से ही सबका दिल जीत लिया है। सलमान को इसे लीड कैरेक्टर बनाने का आइडिया महेश मांजरेकर के बेटे सत्या से आया। सत्या भी असल जिंदगी में बहुत भोले हैं। जब सलमान इस फिल्म के लिए एक मुख्य किरदार की खोज कर रहे थे तभी उन्हें सत्या का ख्याल आया।
 
सलमान के महेश के परिवार से नजदीकी रिश्ते हैं। वे सत्या को बहुत पसन्द करते हैं, क्योंकि सत्या बहुत इनोसेंट हैं। ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरू होने से पहले एक दिन सलमान ने सत्या को अपनी एक्टिंग दिखाने के लिए घर बुलाया था, उस समय सत्या का लगा कि वे उन्हें अपनी फिल्म में कोई रोल देने वाले हैं। 
 
घर पहुंचने पर सत्या को बताया गया कि सलमान उसके कैरेक्टर पर ट्यूबलाइट नामक फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके बाद सत्या ने लंबे समय तक सलमान की एक्टिंग को ऑब्जर्व कर उसमें सुधार करवाया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्यों घबराई हुई थीं 'मुन्ना माइकल' की निधि अग्रवाल