Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान ने बताया फिल्में कैसे करेगी 3000 करोड़ का बिजनेस

हमें फॉलो करें सलमान खान ने बताया फिल्में कैसे करेगी 3000 करोड़ का बिजनेस

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (11:27 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही साउथ स्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में कैमियो करने जा रहे हैं। यह सलमान का साउथ डेब्यू भी होगा। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान ने बॉलीवुड वर्सेज साउथ को लेकर चल रही बहस पर बात की। 
 
 
सलमान ने कहा, लोग हॉलीवुड जाना चाहते हैं, मैं साउथ जाना चाहता हूं। अगर हम सब साथ काम करना शुरू कर देंगे तो सोचिए कितने ज्यादा नंबर में लोग हमारे पास आएंगे। आपकी फिल्में लोग यहां देखेंगे और साउथ में भी देखेंगे। सब के पास थिएटर्स हैं। फैंस जाएंगे मुझे देखेंगे। मेरे फैंस चिरंजीवी के फैंस बन जाएंगे। इनके फैंस मेरे बन जाएंगे।
 
सलमान ने कहा, इससे सब आगे बढ़ेंगे। ये नंबर्स बहुत बड़े हो जाएंगे। फिर लोग 300-400 करोड़ की बातें यूं ही करेंगे। अगर हम सब एक साथ हो जाते हैं, तो हम 3000- 4000 करोड़ रुपए को पार कर सकते हैं। 
 
बता दें कि फिल्म 'गॉडफादर' एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा, सत्यदेव और सलमान खान नजर आएंगे। फिल्म में सलमान एक गुर्गे का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
Edited by : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'आदिपुरुष' का धमाकेदार टीजर रिलीज, राम के अवतार में नजर आए प्रभास