Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान को शाहरुख खान ने गिफ्ट में दी कार

Advertiesment
सलमान खान
सलमान खान और शाहरुख खान इन दिनों करण-अर्जुन बन कर घूम रहे हैं। एक-दूसरे की फिल्म का प्रमोशन करने के साथ-साथ अब वे एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो भी करने लगे हैं। 
 
आनंद एल राय की फिल्म में सलमान एक गाना कर रहे हैं। अब वे शाहरुख से पैसा लेने से तो रहे, लिहाजा शाहरुख ने सलमान को गिफ्ट देने की सोची और एक महंगी कार दे डाली। 
 
4 जुलाई को सलमान जैसे ही शूटिंग करने सेट पर पहुंचे तो सलमान ने उन्हें कार दे कर चौंका दिया। यह कार हाल ही में लांच हुई है। दोनों का यह ब्रोमांस देख उनके फैंस बेहद खुश हुए। 
 
शाहरुख की फिल्म के लिए सलमान तीन दिन तक शूटिंग करेंगे। इस गाने की कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा कर रहे हैं और निश्चित रूप से यह गाना धमाल मचाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामगोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप रेस्तरां में 'किस' करते देखे गए