Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोअर्स, भाईजान ने यूं किया शुक्रिया अदा

हमें फॉलो करें सलमान खान के इंस्टाग्राम पर हुए 30 मिलियन फॉलोअर्स, भाईजान ने यूं किया शुक्रिया अदा
, रविवार, 1 मार्च 2020 (16:05 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट में हर उम्र के लोग शामिल है। सलमान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और इस कारण इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 30 मिलियन पहुंच गई है।

 
अपने फैंस के इस प्यार का शुक्रिया अदा करने के लिए सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक 'थैंक यू' वीडियो शेयर किया हैं। सलमान खान इस वीडियो में अपने फैंस को नमस्ते और सलाम करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ऊई मां.. 30 मिलियन.. थैंक्यू।' 
 
सलमान खान के इस बूमरैंग वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, लव यू सलमान खान। वही दूसरे ने लिखा, ओहो स्वैग। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिलहाल 'राधे' की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म अस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान 'कभी ईद कभी दिवाली' में भी नजर आने वाले हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुणाल खेमू बोले- अभिनेता के तौर पर प्रतिभा दिखाने का नहीं मिला पूरा मौका