Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बॉस 13 का हिस्सा बनीं कोएना मित्रा दिखा चुकी हैं बोल्ड और बिंदास अंदाज

हमें फॉलो करें बिग बॉस 13 का हिस्सा बनीं कोएना मित्रा दिखा चुकी हैं बोल्ड और बिंदास अंदाज
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (12:09 IST)
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का आगाज हो चुका है। एक बार फिर सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आए। शो शुरू होने के पहले से ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ चुके थे। ऐसा ही एक नाम है बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा का।

'साकी साकी' गर्ल यानी अपनी बोल्डनेस को लेकर मशहूर रहीं अभिनेत्री कोएना मित्रा ने बिंदास अंदाज में शो में एंट्री की। उन्हें बिग बॉस के घर में लिविंग एरिया संभालने की जिम्मेदारी दी गई है और उनके पार्टनर बने हैं असीम रियाज।
webdunia
एक्ट्रेस कोएना मित्रा का जन्म 7 जनवरी 1984 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। कोएना मित्रा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रोड' में स्पेशन एपिएरेंस से की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक आइटम नंबर किया था।
webdunia
कोएना का बॉलीवुड में करियर ज्यादा खास नहीं रहा है। बॉलीवुड में कोएना की पहचान एक बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस के तौर पर रही है।
webdunia
मुसाफिर (2004), इंसान (2005), एक खिलाड़ी एक हसीना (2005), अपना सपना मनी मनी (2006) और अनामिका- द अनटोल्ड स्टोरी (2008) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी कोएना नजर आ चुकी हैं।
webdunia
कोयना के गाने साकी साकी ने उन्हें और ज्यादा पहचान दिलाई। बॉलीवुड ही नहीं कोएना तमिल और बंगाली फिल्में भी कर चुकी हैं। कोएना ने आखिरी फिल्म बेश कोरछी प्रेम कोरछी (2015) थी।
webdunia
कोएना मित्रा एक वक्त पर प्लास्टिक सर्जरी को भी लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। दरअसल अपने लुक्स को अधिक बेहतर करवाने के लिए कोएना ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई लेकिन बात बनने की जगह बिगड़ गई।
webdunia
जहां कोएना एक वक्त पर कई फिल्मों में एक्टिंग के अलावा आइटम नंबर भी कर रही थीं, वहीं बाद में फिल्म निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने से कतराने लगे।
webdunia
कहा जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी के चलते उनके पास काम की कमी हो गई और उन्हें तकरीबन छह महीने तक घर पर ही बैठना पड़ा था। अब वो बिग बॉस के जरिए नई पारी शुरू कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मर्दानी 2' में 21 वर्षीय खलनायक से भिड़ती नजर आएंगी रानी मुखर्जी