Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

DHAMAKA : सलमान की 'शुद्धि' में वापसी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' के लिए हां कहने के बाद सलमान खान इस फिल्म से अलग हो गए थे, खबर है कि वे इस फिल्म को फिर से करने के लिए मान गए हैं। 
सलमान 'शुद्धि' से क्यों हुए थे अलग... अगले पेज पर 
 

एआईबी रोस्ट के दौरान सलमान के परिवार के सदस्य पर एक कॉमेडियन ने कमेंट कर दिया था और करण यह सब देख चुप बैठे हुए थे। करण से सलमान नाराज हो गए और उन्होंने 'शुद्धि' करने से मना कर दिया। 
सलमान की जगह भरने की इन अभिनेताओं ने की कोशिश... अगले पेज पर

सलमान से पहले रितिक रोशन इस फिल्म से अलग हो गए थे। बाद में सलमान की जगह रणवीर सिंह को ‍लेने की कोशिश की गई। साथ में दीपिका को भी एप्रोच किया गया, लेकिन रणवीर-दीपिका ने 'बाजीराव मस्तानी' चुन ली और 'शुद्धि' करने से इंकार कर दिया। बाद में वरूण और आलिया को लेकर फिल्म बनाने की योजना बनाई गई, लेकिन करण ने महसूस किया कि ये दोनों कलाकार 'शुद्धि' में फिट नहीं होंगे। हारकर करण ने फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 
सलमान फिर कैसे हुए तैयार... अगले पेज पर

करण और सलमान में मतभेद दूर हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार करण ने फिर सलमान को 'शुद्धि' का ऑफर दिया और सलमान मान गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi