Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान की बहन अर्पिता ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, इतनी है कीमत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Salman Khan
, शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (13:13 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने मुंबई में एक आलिशान घर खरीदा है। अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ रेंटेड हाउस में रह रही थीं लेकिन अब उन्होंने अपना खुद का एक घर खरीदा लिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

 
खबरों के अनुसार अर्पिता खान ने मुंबई में 1750 स्क्वायर फीट का घर खरीदा है, जिसमें 4 कार पार्किंग भी है। यह घर मुंबई के खार वेस्ट में स्थित है। अर्पिता का घर फ्लाइंग कारपेट बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर है। 
 
webdunia
अर्पिता खान के इस घर की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 4 फरवरी को हुआ और अर्पिता ने स्टांप शुल्क के रूप में 40 लाख का भुगतान किया।
 
बता दें कि अर्पिता ने अभिनेता आयुष शर्मा संग साल 2014 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयत है। 

ये भी पढ़िए: 
जब नेता बने अभिनेता


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्वरा भास्कर ने किया हिजाब का समर्थन तो ट्रोलर्स ने ढूंढ ली 'हॉट तस्वीरें', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब