Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपनी शादी को लेकर क्या बोले सलमान

Advertiesment
सलमान खान
सलमान खान के बारे में चर्चा है कि वे इस वर्ष लुलिया वंतूर से शादी करने जा रहे हैं। उनकी मां सलमा की तबियत ठीक नहीं रहती और उनके कहने पर ही 50 वर्षीय इस अभिनेता ने अपना घर बसाने की बात सोची है। खान परिवार जहां जाता है वहां सलमान की शादी के बारे में पूछा जाता है। पहली बार सलमान ने अपनी शादी के बारे में एक प्रेस कांफ्रेंस में कुछ बोला। 
क्या बोला सलमान ने... अगले पेज पर 
 

एक पत्रकार ने सवाल दाग दिया कि क्या आप सचमुच लुलिया से शादी करने जा रहे हैं? सलमान थोड़ा उखड़ गए कहा कि मैं तुम्हें अपनी शादी के बारे में क्यों बताऊं? मैं तो आपका नाम भी नहीं जानता। मैं इस बारे में ट्वीट कर दूंगा। सलमान का कहना है कि वे अपनी शादी की खबर अपने और अपने प्रशंसकों के बीच रखना चाहते हैं और किसी तीसरी पार्टी को इसमें शामिल होने की जरूरत नहीं है। 
सोहेल भड़के... क्या बोले सलमान

हाल ही में सलमान के पिता सलीम खान को प‍त्रकारों ने घेर लिया था और सवाल दाग दिए थे। इससे सलीम खान असहज हो गए और पास खड़े उनके बेटे सोहेल खान पत्रकारों पर भड़क गए। सलमान का कहना है कि सोहेल ने किसी के साथ भी दुर्व्यवहार नहीं किया। उनके पिता 80 वर्ष के हैं और उनके साथ सलीके से व्यवहार किया जाना था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना की उम्र का खुलासा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi