Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान की मदद की राह देख रहा है स्पॉट बॉय का परिवार

Advertiesment
सलमान खान
सलमान खान की छवि दयालु और मददगार इंसान की है, लेकिन उनकी मदद से स्पॉट बाय उदय सिंह का परिवार वंचित है। उदय सिंह फिल्म 'सुल्तान' में स्पॉट बॉय था। जनवरी 2016 में वह सेट पर गिर पड़ा। सेट पर उसने थोड़ी देर आराम किया और फिर शूटिंग के लिए जुट गया। थोड़ी देर बाद फिर बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। 
 
उदय सिंह की पत्नी अपने बच्चों के साथ सलमान से मिली। सलमान ने कहा कि वे खुद और यश राज फिल्म्स उसकी मदद करेंगे, लेकिन चार महीने तक उदय सिंह की पत्नी को कोई मदद नहीं मिली। 
आखिरकार उदय सिंह की पत्नी ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि कहीं उसके पति की मृत्यु यश राज फिल्म्स के स्टॉफ की अनदेखी के कारण तो नहीं हुई है। पुलिस अब इस मामले की जांच करने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनम कपूर की बहन की फिल्म में करीना कपूर




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi