Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेरे नाम वाले निर्देशक सतीश कौशिक के साथ सलमान खान की फिल्म

सलमान और सतीश ने 'कागज़' के लिए मिलाया हाथ

हमें फॉलो करें तेरे नाम वाले निर्देशक सतीश कौशिक के साथ सलमान खान की फिल्म
सलमान खान अभिनीत फिल्म 'तेरे नाम' 2003 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय भी हुए थे। सलमान ने इस फिल्म के लिए अलग हेअर स्टाइल अपनाई थी। इस फिल्म के बाद सलमान के कई फैंस इसी हेअर स्टाइल में दिखाई दिए थे। इसके बाद सलमान और सतीश कौशिक ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। समय-समय पर सलमान के फैंस मांग करते रहे कि 'तेरे नाम' का सीक्वल बनाया जाना चाहिए। 

webdunia

 
16 साल बाद सलमान और सतीश कौशिक ने फिर हाथ मिलाया है। हाल ही में सतीश कौशिक ने अपने निर्देशन में 'कागज़' फिल्म की शूटिंग पूरी की है। यह उत्तर प्रदेश में रहने वाले किसान लाल बिहारी के जीवन पर आधारित है। लाल बिहारी को कागज़ पर मृत घोषित कर जमीन हड़प ली गई है। लाल बिहारी भ्रष्ट सिस्टम से लड़ता है और साबित करता है कि वह जीवित है। लाल बिहारी की भूमिका जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने निभाई है। 
 
कागज की शूटिंग अक्टोबर 2018 में उत्तर प्रदेश स्थित सीतापुर में शुरू हुई और नवंबर 2018 में लंबा शेड्यूल पूरा हुआ। पंकज त्रिपाठी के अलावा निशांत कौशिक और मोनल गज्जर भी फिल्म में हैं। सतीश इस फिल्म को लंबे समय से बनाना चाह रहे थे। एक बार अनिल कपूर को लेकर इस फिल्म को बनाने की योजना उन्होंने बनाई थी, लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई। आखिरकार पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म उन्होंने पूरी की है। 
 
कहानी सुन सलमान बन गए निर्माता 
सलमान की आगामी फिल्म 'भारत' में सतीश कौशिक एक छोटा-सा रोल निभा रहे हैं। शूटिंग करते समय उन्होंने सलमान को इस फिल्म के बारे में बताया। फिल्म की कहानी सुन सलमान दंग रह गए। वे फौरन फिल्म के निर्माता बन गए। वे इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन भी अपने बैनर तले करेंगे। सलमान के जुड़ने से फिल्म की चर्चा बढ़ना निश्चित है और लोगों का ध्यान इस फिल्म की ओर जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या नताशा दलाल संग नवंबर 2019 में शादी करेंगे वरुण धवन? एक्टर ने दिया जवाब