Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान का कैमियो देख लोग खुशी से उछल पड़ेंगे

हमें फॉलो करें सलमान का कैमियो देख लोग खुशी से उछल पड़ेंगे
बद्रीनाथ की दुल्हनिया की सफलता का जश्न मना कर वरुण धवन अब 'जुड़वा 2' में जुट गए हैं जो इस वर्ष सितम्बर में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का निर्देशन उनके डैड वरुण धवन कर रहे हैं। डबल रोल में वे जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करेंगे। 
यह जुड़वा का सीक्वल है जो 1997 में रिलीज हुई थी। सलमान ने इसमें लीड रोल निभाया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। 
webdunia
सीक्वल से भी सलमान को जोड़ा जा रहा है। इसमें सलमान का कैमियो होगा। संभवत: वे दोहरी भूमिका भी निभा सकते हैं। 
 
सलमान की भूमिका के बारे में वरुण ने बताया कि यह उनका रोल छोटा किंतु बेहद खास होगा। इसके लिए काफी मेहनत की जा रही है। सलमान का कैमियो देख लोग खुशी से उछल पड़ेंगे। निश्चित रूप से उनके फैंस की अपेक्षाओं पर खरा उतरना पड़ेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काजोल के पहले अजय ने इन हीरोइनों के साथ किया था रोमांस