Publish Date: Wed, 20 May 2020 (15:57 IST)
Updated Date: Wed, 20 May 2020 (15:59 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लॉकडाउन के एलान के वक्त से ही पनवेल स्थित अपने फॉर्महाउस पर रह रहे हैं। उनके साथ फॉर्महाउस पर उनकी बहनें अर्पिता खान और अलवीरा का परिवार, जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर और कुछ खास दोस्त भी है। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह फॉर्महाउस से अपने मुंबई अपने बांद्रा वाले घर पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि सलमान खान 60 दिनों से अपने माता-पिता से दूर रह रहे थे। ऐसे में उन्हें उनकी सेहत की फिक्र होने लगी थी। इसलिए हाल ही में उन्होंने प्रशासन से ट्रैवल करने की इजाजत ली और वो अपने मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गए है। वो यहां अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान से मिलने के लिए आए थे।
सलमान खान ने कुछ घंटे अपने पिता सलीम खान और मां सलमा खान के साथ बिताए और रात होने से पहले वापस पनवेल लौट आए। अपने माता-पिता से मिलने के दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया और खुद को सैनिटाइज करने जैसी छोटी मोटी बातों का भी बखूबी ध्यान रखा।
बता दे कि फॉर्महाउस में रहकर सलमान खान लगातार कोरोना वायरस से परेशान लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा वहां रहकर उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो जैसे 'तेरे बिना' और 'करोना प्यार' भी रिलीज किए हैं।