Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान को लेकर 'वांटेड 2' नहीं 'दबंग 3' बनाएंगे प्रभुदेवा!

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान
सलमान खान के डूबते करियर को प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित फिल्म 'वांटेड' ने बचाया था। तब से प्रभुदेवा के सलमान कायल हैं। वे प्रभुदेवा के साथ एक और फिल्म लंबे समय से करना चाह रहे हैं, लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया क्योंकि सलमान अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं। 
 
इसी बीच खबर आई कि प्रभुदेवा 'वांटेड 2' सलमान को लेकर बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कुछ विवाद था जो सुलझ गया है।
 
इधर सूत्रों का कहना है कि सलमान ने प्रभुदेवा को 'दबंग 3' को निर्देशित करने के लिए राजी कर लिया है। फिल्म के निर्माता अरबाज खान लंबे समय से फिल्म शुरू करना चाहते हैं, लेकिन सलमान उन्हें डेट्स नहीं दे रहे हैं। इसलिए वे सलमान से नाराज भी बताए जा रहे हैं। 
 
दबंग का पहला भाग अभिनव कश्यप ने निर्देशित किया था। दूसरे भाग खुद अरबाज ने निर्देशित किया। सलमान चाहते हैं कि तीसरा भाग जोरदार बने और इसके लिए प्रभुदेवा जैसा निर्देशक उन्होंने पसंद किया है जो मसाला फिल्म बनाने में माहिर है। हालांकि इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की है। 
 
दबंग 3 की शूटिंग सलमान 'टाइगर जिंदा है' और रेमो की फिल्म खत्म करने के बाद आरंभ करेंगे। संभव है कि दबंग 3 ईद 2019 को प्रदर्शित हो। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईवलिन शर्मा की पहचान बन गई है पिंक बिकिनी