Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'लेट्स डांस छोटू मोटू' रिलीज, लुंगी पहनकर सलमान खान ने मचाया धमाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (17:07 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज ‍किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इससे पहले फिल्म के कई गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। वहीं अब फिल्म की रिलीज के महज कुछ दिनों पहले एक नया गाना रिलीज किया गया है। 

 
हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'लेट्स डांस छोटू मोटू' रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि इस गाने को देवी श्री प्रसाद, नेहा भसीन और यो यो हनी सिंह के साथ सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। सलमान गाने में नर्सरी की कई कविताएं गाते नजर आरहे हैं। 
 
'लेट्स डांस छोटू मोटू' गाने में सलमान के साथ पूजा हेगड़े सहित पूरी टीम ने जबरदस्त डांस किया है। गाने में हर किसी का डांस स्टेप देखने लायक है। गाने में पूरी स्टारकास्ट साउथ इंडियन लुक में हैं। सभी ने लुंगी पहनकर धमाल मचा दिया है। 
 
गौरतलब है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नमाशी चक्रवर्ती ने तोड़ी 'कैंडी आई हीरो' के स्टीरियोटाइप सोच, 'बैड बॉय' से करने जा रहे बॉलीवुड डेब्यू