Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के रिश्ते में आई दरार, लेने जा रहे तलाक

हमें फॉलो करें सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के रिश्ते में आई दरार, लेने जा रहे तलाक
, शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (16:21 IST)
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। सामंथा ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट से अपना सरनेम हटा दिया था। सामंथा ने अपने नाम के आगे से अक्किनेनी हटा दिया था।

 
इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सामंथा और उनके पति के बीच कुछ अनबन चल रही है जिस वजह से एक्ट्रेस ने उनका सरनेम हटा दिया। वहीं अब सामंथा और नागा चैतन्य ने अलग होने का फैसला ले लिया है।
 
सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके नागा चैतन्य से तलाक लेने की जानकारी दी है। साथ ही अपील की कि उनके इस मुश्किल वक्त में उन्हें समझे और उनका साथ दें।
 
सामंथा ने लिखा, बहुत सोच विचार के बाद मैंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया है, अब हमारी राहें अलग-अलग हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि पिछले एक दशक से हम अच्छे दोस्त रहे हैं। अब भी हम एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस कठीन समय में हमारा साथ दें और हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। आप सबके स्पोर्ट के लिए शुक्रिया।
 
बता दें कि नागा चैतन्य सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं। उन्होंने साल 20017 में सामंथा संग शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम सामंथा रुथ प्रभु से बदलकर सामंथा अक्किनेनी कर लिया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'काली पीली' की रिलीज का 1 साल पूरा, फिल्म में अनन्या पांडे का कैरेक्टर इन कारणों से था खास