Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पति मुफ्ती अनस संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने पर ट्रोल हुईं सना खान, यूजर्स ने बताया- मजाक मत बनाओ...

Advertiesment
हमें फॉलो करें MuftiAnas
, मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (16:33 IST)
सना खान इन दिनों अपने शौहर मुफ्ती अनस संग कश्मीर में हनीमून एंजॉय कर रही हैं। सना खान ने बीते दिनों ग्लैमर वर्ल्ड को अचाकन अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने मुफ्ती अनस संग शादी कर ली थी। सना आए दिन अपने पति संग रोमांटिक तस्वीरें साझा कर रही हैं।

 
लेकिन उनकी इन तस्वीरों को देख कुछ लोगों ने सना और अनस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इन तस्वीरों पर कुछ लोगों का कहना है कि ये दोनों इस्लाम का मजाक उड़ा रहे हैं। यही नहीं अनस की तुलना तो एक यूजर ने शैतान से ही कर डाली।
 
एक यूजर ने लिखा, 'आप आलिम हो, कोई फिल्मी हीरो नहीं। आपने सना को इस्लाम का रास्ता दिखाया या आप खुद इस्लाम से दूर हो गए।' वहीं दूसरे ने अनस मुफ्ती के बारे में लिखा, 'वह एक शैतान है। वह ऐसी ही बातों का इंतजार कर रहा था। मैं नहीं जानता कि उसे मुफ्ती का सर्टिफिकेट किसने दिया?' एक और लिखा, 'पर्दा रखो, इस्लाम यही सिखाता है। इस्लाम का मजाक मत बनाओ।'
 
बीते दिनों सना खान ने अपने पति का जन्मदिन भी मनाया था। सना ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर मुफ्ती अनस को जन्मदिन विश करते हुए उन्हें बेस्ट शौहर बताया था। सना ने लिखा, 'अल्लाह तुम्हें हमेशा सलमात रखें और मेरे साथ जन्नत तक रखें। जन्मदिन की मुबारकबाद, बेस्ट शौहर।'
 
बता दें कि सना खान ने 20 नवंबर को गुजरात के सूरत में मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया था। जिसकी जानकारी उन्होंने 22 नवंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वीजे चित्रा सुसाइड केस : पुलिस ने पति हेमनाथ को किया गिरफ्तार, लगे यह आरोप