Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिणीति चोपड़ा का भी फर्स्ट लुक आया बाहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें परिणीति चोपड़ा का भी फर्स्ट लुक आया बाहर
, सोमवार, 13 नवंबर 2017 (18:50 IST)
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में काम करने वाली है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म में अर्जुन का फर्स्ट लुक कॉप के गेटअप में सामने आया था। अब परिणीति चोपड़ा का भी फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ है जिसे देखकर सभी भौचक्के रह गए हैं। 
 
परिणीति का यह अवतार पहले कभी नहीं देखा गया होगा। फॉर्मल्स, स्पेक्टेकल्स और स्ट्रेट हेयर्स में परिणीति शानदार लग रही हैं। इस लूक की दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक में उन्होंने व्हाइट एंड ब्लैक स्ट्राइप्ड शर्ट और ब्लैक पेंसिल स्कर्ट पहनी हुई है। दूसरी फोटो में परी ने इस ड्रेस पर ब्लैक जैकेट भी पहना हुआ है। हमेशा बिंदास रहने वाली परिणीति इस कॉरपोरेट लुक में अलग-सी नज़र आ रही हैं। पहली बार देखने पर तो पता लगाना ही मुश्किल है कि ये परिणीति ही हैं। अर्जुन कपूर के पुलिस वाले लूक से ज़्यादा परिणीति के इस लूक की तारीफें हो रही हैं। 
 
'गोलमाल अगेन' के बाद परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' अगली फिल्म है। अर्जुन और परिणीति ने फिल्म 'इशक्ज़ादे' में भी साथ काम किया है। दोनों उस फिल्म में गुंडे परिवार से ताल्लुक रखते थे। इस फिल्म में दोनों का किरदार अलग होगा। जहां अर्जुन पुलिस की भुमिका निभा रहे हैं, वहीं परिणीति एक महत्वाकांक्षी लड़की की भूमिका अदा करेंगी, जो दिल्ली की एक लीडिंग कंपनी में काम करती हैं।

फोटो : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'फुकरे रिटर्न्स' ट्रेलर : चार फुकरों का पागलपन और भोली पंजाबन का कहर, अब आएगा मज़ा