Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान को बर्थडे विश करने पहुंचीं पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें सलमान खान को बर्थडे विश करने पहुंचीं पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (वीडियो)
, मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (14:11 IST)
सलमान खान धूमधाम से अपना बर्थडे 27 दिसम्बर को मना रहे हैं। रात से ही जश्न शुरू हो गया और मेहमानों के आने का सिलसिला भी। किंग खान शाहरुख भी रात में ही सलमान के घर पहुंच गए और दोनों बार-बार गले मिले। 
 
संगीता बिजलानी को भी देखा गया। संगीता और सलमान गले मिले। इसके बाद संगीता का माथा सलमान ने चूमा। संगीता को सलमान की पहली गर्लफ्रेंड कहा जाता है। 
 
 
सलमान से ब्रेकअप होने के कई वर्ष बाद संगीता ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन से शादी की। वर्षों बाद वे दोनों भी अलग हो गए। लेकिन संगीता की सलमान से दोस्ती जारी रही। 
 
संगीता को अक्सर सलमान के घर देखा जाता है। सलमान के घर होने वाली हर पार्टी में वे आमंत्रित रहती हैं। इस वीडियो में भी नजर आ रहा है कि दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम बन कर जॉन अब्राहम लेंगे पठान में शाहरुख खान से टक्कर