Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'लॉक अप' के कैदियों पर भड़के पायल रोहतगी के मंगेतर संग्राम सिंह, बोले- 100 कुत्ते चाहकर भी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें lock upp
, रविवार, 3 अप्रैल 2022 (12:45 IST)
कंगना रनौट का रियलिटी शो 'लॉक अप' सुर्खियों में है। लॉक अप के मैदान में आए दिन किसी न किसी कैदी के बीच की जंग चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पायल रोहतगी और उनके साथी कैदी के आपसी तालमेल कितने आशाजनक हैं ये तो सब भलीभांति जानते हैं।

 
पायल का हमेशा यूं बिंदास बोलना उनके साथी खिलाड़ियों को कत्तई गवारा नहीं होता। इसलिए लॉक अप में पायल और बाकी कैदियों के बीच खट–पट होती रहती हैं। वहीं पायल के मंगेतर उन्हें हर वक्त सपोर्ट करते नजर आते रहते हैं।
 
webdunia
पायल और अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच होती लड़ाई को देखकर संग्राम सिंह भड़क गए है। उन्होंने लॉक अप के सभी कैदियों पर हमला बोल दिया हैं। मुनव्वर, अंजली, पूनम, मंडाना, विनीत, निशा सारे खिलाड़ियों पर संग्राम सिंह का गुस्सा फूट पड़ा हैं। कॉमन वेल्थ हेवी वेट रेशलर संग्राम सिंह को लगता हैं जिस तरह से घर में सब एक होकर पायल के पीछे पड़े हैं, ये लोग बहुत गलत कर रहे हैं। 
 
सोशल मीडिया का सहारा लेकर संग्राम सिंह ने कहा कि 100 खुले कुत्ते चाहकर भी एक शेरनी का शिकार नही कर सकते।  मैने एक एपिसोड देखा जहा पायल जी के नाम पर सब फुटेज लेना चाह रहे हैं। क्योंकि उन्हें और दूसरा काम नहीं हैं। इसीलिए मेरी लोगों से विनती हैं कि सच्चे को अपना सहयोग दे।
 
हालांकि संग्राम सिंह हमेशा सोशल मीडिया पर पायल के लिए अपना सपोर्ट दिखाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इस शो में जाने के इच्छा भी जताई थी। और पायल के साथ शादी की घोषणा भी की। अब देखना हैं की संग्राम सिंह के इस लड़ाई में उनके और पायल के चाहनेवाले कितना साथ देते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं मलाइका अरोरा की हेल्थ? सिर में लगी थी चोट