Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय दत्त की बायोपिक की रिलीज डेट घोषित

Advertiesment
संजय दत्त
संजय दत्त की बायोपिक राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। हिरानी कई नामों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन 'संजू' चुनने के वे सबसे निकट है। फिल्म में संजय का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है। 
 
नाम तो तय होता रहेगा, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट घोषित हो गई है। यह फिल्म 29 जून 2018 को प्रदर्शित होगी। 2018 की बड़ी फिल्मों में से ये एक है जिसका सिने प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
फिल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से भी बताए जाएंगे जो किसी को भी नहीं पता है। मुन्नाभाई की शूटिंग के दौरान ऐसे कई किस्से संजय ने हिरानी को सुनाए थे। 
 
सूत्रों के अनुसार माधुरी वाला किस्सा फिल्म में नहीं दर्शाया जाएगा। एक समय संजय और माधुरी की नजदीकियां सुर्खियों में थी। अब माधुरी शादीशुदा हैं और संजय उनको परेशान नहीं करना चाहते। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी देओल और अक्षय कुमार एक ही फिल्म में आएंगे नजर