Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पद्मावती के सेट पर आग... पेट्रोल बम फेंका!

Advertiesment
हमें फॉलो करें पद्मावती के सेट पर आग... पेट्रोल बम फेंका!
, बुधवार, 15 मार्च 2017 (13:21 IST)
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के लिए मुश्किल कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जयपुर में करणी सेना के लोगों ने शूटिंग के दौरान हमला किया था। साथ ही संजय लीला भंसाली के साथ दुर्व्यवहार किया था। 
 
अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फिल्म के सेट पर हमला और आगजनी की खबरें आई हैं। कहा जा रहा है कि रात दो बजे करीब 40 लोगों ने पेट्रोल बम फेंक कर सेट पर आग लगाने की कोशिश की। इससे हजारों कॉस्ट्यूम जल गए। ये सभी बक्सों में रखे थे। कोल्हापुर में पिछले दस दिनों सेट पर काम चल रहा था, जिसे जलाने की कोशिश की गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बद्रीनाथ की दुल्हनिया का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन