Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आर्थिक तंगी से जूझ रहे गीतकार संतोष आनंद, जवान बेटे ने कर लिया था सुसाइड

Advertiesment
हमें फॉलो करें आर्थिक तंगी से जूझ रहे गीतकार संतोष आनंद, जवान बेटे ने कर लिया था सुसाइड
, शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (11:02 IST)
80 के दशक के मशहूर गीतकार संतोष आनंद इन ‍दिनों सुर्खियों में हैं। संतोष आनंद ने प्रेमरोग, रोटी कपड़ा और मकान व शोर जैसी फिल्मों में शानदार म्यूजिक दिया है। उन्होंने मोहब्बत है क्या चीज, इक प्यार का नगमा है, मेघ रे मेघा रे मत जा तू परदेश, जिंदगी की ना टूटे लड़ी जैसे सदाबहार गाने इंडस्ट्री को दिए हैं।

 
हालांकि अब संतोष आनंद की स्थिती कुछ नहीं ठीक नहीं है और वो आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। संतोष आनंद के बेटे संकल्प ने 2014 में सुसाइड कर लिया था। वे खुद अब शारीरिक रूप से लाचार हैं। संतोष जल्द ही मशहूर शो इंडियन आइडल 12 में नजर आएंगे जहां पर वो सबको बताएंगे कि उनके पास पैसे नहीं है यहां तक कि वो बिल तक नहीं दे पा रहे हैं और वो शरीर से भी कमजोर हो गए हैं।
 
संतोष आनंद एक बेटे के पिता थे, लेकिन उनके बेटे संकल्प ने 2014 में सुसाइड कर लिया था और अब वो खुद शारीरिक रूप से लाचार हैं। वे इंडियन आइडल के सेट पर अपनी कहानी बताएंगे। शो की जज नेहा कक्कड़ से बहुत सम्मान और प्यार मिलेगा। नेहा कक्कड़ गीतकार संतोष आनंद को 5 लाख की मदद राशि भी देंगी।
 
संतोष आनंद का जन्म बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुआ था। उन्होंने फिल्म पूरब और पश्चिम से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपना पहला गाना 'एक प्यार का नगमा है' लिखा था, जो 1972 की फिल्म शोर में सुना गया था। इस गाने को मुकेश और लता मंगेशकर ने गाया था और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने इसे कंपोज किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं करीना कपूर, घर आने शुरू हुए गिफ्ट्स