Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 14 April 2025
webdunia

'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगी सान्या मल्होत्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें The Great Indian Kitchen
, शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (12:19 IST)
एक्टर से निर्माता बने हरमन बावेजा मलयालम की चर्चित फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिन्दी रीमेक बना रहे हैं। इस फिल्म में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आरती कर रही हैं।

 
सान्या मल्होत्रा ने बताया, एक कलाकार के तौर पर मैं इससे बेहतर किरदार की उम्मीद नहीं कर सकती। इस किरदार में इतनी बारीकियां और पर्तें हैं कि मुझे इसे जल्द शुरू करने का इंतजार है। हरमन और आरती के साथ काम शुरू करने के लिए मैं उत्साहित हूं।
 
हरमन बावेजा ने बताया, द ग्रेट इंडियन किचन फिल्म में कोई करिश्माई चीज है। फिल्म खत्म हो जाती है, लेकिन इसकी कहानी आपको नहीं छोड़ती। इसलिए मैं इसे पूरे देश के दर्शकों के लिए बनाना चाहता था। यह मनोरंजन और कंटेंट ड्रिवन सिनेमा के बीच मुकम्मल संतुलन है।
 
'द ग्रेट इंडियन किचन', जिओ बेबी द्वारा लिखित और निर्देशित एक मलयालम भाषा की ड्रामा फिल्म है। फिल्म एक नवविवाहित महिला की कहानी बताती है, जो अच्छी पत्नी बनने के लिए संघर्ष करती है, उसका पति और उसका परिवार उससे जो उम्मीद करता है, उसे पूरा करने की उम्मीद करती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माधुरी दीक्षित के साथ कुछ स्पेशल प्लान कर रहे हैं वरुण धवन, शेयर की तस्वीरें