Publish Date: Sun, 06 Sep 2020 (17:55 IST)
Updated Date: Sun, 06 Sep 2020 (17:56 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। सारा एक बार फिर पिंक बिकिनी पहने तस्वीरें शेयर कर सारा सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
सारा अली खान ने स्विमिंग पूल में रिलैक्स करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल के अंदर काला चश्मा लगाकर किताब पढ़ती हुई भी नजर आ रही हैं। सारा अली खान पिंक कलर की बिकिनी और सनग्लास में गजब की खूबसूरत में लग रही हैं।
सारा ने इन तस्वीरों साथ मजेदार कैप्शन भी दिया है। वे लिखती हैं- 'गुलाब इन गुलाबी ऑन गुलाबो।' वे तस्वीरों में पिंक वाटर ट्यूब पर बैठे रिलैक्स मोड में नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सारा की आखिरी रिलीज फिल्म 'लव आज कल 2' थी।
सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखेंगी।