Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोनावायरस की चपेट में आए सतीश कौशिक, खुद को किया होम क्वारंटाइन

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोरोनावायरस की चपेट में आए सतीश कौशिक, खुद को किया होम क्वारंटाइन
, गुरुवार, 18 मार्च 2021 (11:21 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप फिर बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। अब दिग्गज अभिनेता तथा फिल्मकार सतीश कौशिक भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर ही क्वारंटाइन में रह रहे हैं।

 
सतीश ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी अपने फैंस को दी है और हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने का अनुरोध भी किया है। सतीश ने ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
 
उन्होंने लिखा, 'कृपया ध्यान दीजिए, मेरी कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी से निवेदन करूंगा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे भी अपना टेस्ट करा लें। मैं घर पर क्वारंटीन हूं। आपके प्यार, दुआएं और आशीर्वाद की आवश्यकता है। धन्यवाद।'

 
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी सतीश के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे हैं। कौशिक ने फिल्मों में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है, लेकिन सबसे पहले पहचान उन्हें जिस रोल से मिली, वो था फिल्म 'मिस्टर इंडिया, का कैलेंडर। कौशिक ज्यादातर कॉमेडी रोल में ही नजर आते हैं।
 
सतीश कौशिक ने पिछली बार फिल्म 'कागज' का निर्देशन किया था। इसमें वह एक्टिंग करते भी नजर आए। उनकी इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 7 जनवरी को रिलीज हुई थी। 
 
बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें रणबीर कपूर, निर्देशक संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी, सिद्धांत चतुर्वेदी और तारा सुतारिया का नाम भी शामिल है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 'चेहरे' से रिया चक्रवर्ती की हो गई छुट्टी? प्रोड्यूसर ने कही यह बात