Publish Date: Fri, 20 May 2022 (17:24 IST)
Updated Date: Fri, 20 May 2022 (17:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा खान ने शादी के 24 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने बीते दिनों कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। कुछ समय पहले, सीमा ने खुद को सिंगल बताया था, और अब उन्होंने अपने पति सोहेल का सरनेम भी अपने नाम से हटा दिया है।
सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदलकर 'सीमा किरण सजदेह' कर लिया है। सोहेल से शादी से पहले सीमा का यही नाम था। सीमा के इस फैसले से साफ है कि वह खुद को खान परिवार से अलग कर चुकी हैं।
सोहेल खान ने साल 1998 में परिवार के खिलाफ जाकर सीमा संग शादी की थी। कपल के दो बच्चे निर्वाण और योहान हैं। शादी के 24 साल बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों को 13 मई 2022 को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था और तभी उनके तलाक लेने की खबर सामने आई थी।