Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

हमें फॉलो करें सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

WD Entertainment Desk

, रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (17:37 IST)
सलमान खान के भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह इन दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को लेकर सुर्खियां में हैं। शो के पहले एपिसोड़ में सीमा एक्स हसबैंड सोहेल खान संग अपने तलाक के बारे में बात करती नजर आईं।
 
सीमान सजदेह ने बताया कि वह अपनी लाइफ में मूवऑन कर गई हैं। सीरीज के पहले एपिसोड में कथित तौर पर सीमा सजदेह दिल्ली की सोशलाइट कल्याणी साहा चावला के साथ अपने सिंगलहुड के बारे में बात करती हैं, जो शो में नई शामिल हैं। सीमा और कल्याणी अपने-अपने तलाक से गुजरने और इस स्थिति का उनके बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात करती दिखाई दीं।
 
webdunia
सीमा सचदेह ने खुलासा किया कि सोहेल खान से तलाक के बाद उनकी लाइफ में नए शख्स की एंट्री हो गई है। सीमा ने खुलासा किया कि वह अब विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं। एपिसोड में वह उन्हें अपनी टीम से भी मिलवाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सीमा ने सोहेल के लिए ही विक्रम को छोड़ा था।
 
सोहेल से शादी के पहले सीमा सजदेह की विक्रम आहूजा नाम के शख्स से सगाई हुई थी। लेकिन मगर उन्होंने उसे तोड़ दिया था। क्योंकि वह सोहेल खान से शादी करने के लिए अपने घर से भाग गई थीं। सीमा और सोहेल ने 1998 में शादी कर ली थी। शादी के 24 साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!