Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख और ऐश्वर्या राय करेंगे रोमांस

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान
ऐ दिल है मुश्किल में चंद मिनट के लिए शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ नजर आते हैं और लोगों को उनकी जोड़ी कमाल की लगती है। यह बात करण जौहर ने नोट कर ली है और वे अपनी अगली फिल्म किंग खान और ऐश्वर्या को लेकर बनाने की सोच रहे हैं। 
ऐश्वर्या के साथ करण लंबे समय से साथ काम करना चाहते थे। यह ख्वाहिश तो उन्होंने 'ऐ दिल है मुश्किल' से पूरी कर ली, लेकिन ऐश्वर्या को फिल्म में लंबा रोल नहीं दे पाए। अब वे ऐश्वर्या और शाहरुख को लेकर एक रोमांटिक फिल्म बनाना चाहते हैं। शाहरुख के साथ फिल्म बनाए भी करण को लंबा समय हो गया है। 
 
शाहरुख और ऐश्वर्या ने आखिरी बार 'देवदास' में साथ काम किया था जिसे प्रदर्शित हुए बहुत समय हो गया है। 'देवदास' के प्रदर्शन के बाद शाहरुख और ऐश्वर्या के बीच गलतफहमियां हो गईं और बातचीत भी बंद हो गई। बाद में शाहरुख ने ऐश्वर्या से माफी मांग कर उनके साथ फिल्म करने की ख्वाहिश भी जाहिर की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये 'खान' अब एक्टिंग छोड़ राजनीति करेगा!