डियर जिंदगी में शाहरुख खान का रोल लंबा है या छोटा, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पहले खबर आई थी कि शाहरुख का कैमियो है, लेकिन बाद में कहा गया कि किंग खान का अच्छा खासा रोल है। अब इस बात का खुलासा हो गया है। शाहरुख का फिल्म में लगभग आधे घंटे का रोल है जो पूरी फिल्म में फैलाया गया है।
फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया है और कहानी पूरी तरह आलिया भट्ट के इर्दगिर्द घूमती है। आलिया अलग-अलग किरदारों के साथ डेटिंग करती नजर आएगी।
शाहरुख का कहना है कि यह उन फिल्मों की तरह नहीं है जैसी कि वे आमतौर पर करते हैं। यह बिलकुल अलग फिल्म है और उनके फैंस उनका यह अंदाज देख दंग रह जाएंगे।