Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

150 करोड़ रुपये होगा शाहरुख खान की नई फिल्म का बजट!

Advertiesment
शाहरुख खान
शाहरुख खान भले ही असफलता से जूझ रहे हों, लेकिन समझौते के लिए तैयार नहीं है। फिल्म की बेहतरी के लिए वे पैसा बहाने के लिए तैयार हैं। 
 
सभी जानते हैं कि आनंद एल. राय किंग खान को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। एक और हीरोइन को चुना जा सकता है। 
 
 
इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान एक बौने के किरदार में हैं। शाहरुख भी समझ गए हैं कि अब सिर्फ रोमांस से काम नहीं चलेगा, कुछ नया करना पड़ेगा। अब तो सलमान खान भी प्रयोग करने लगे हैं। 
 
आनंद की फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में वीएफएक्स का बहुत ज्यादा काम है इसलिए बजट इतना ज्यादा हो गया है। 
वीएफएक्स का काम शाहरुख की कंपनी ही करेगी। शाहरुख को लेकर इतनी महंगी फिल्म बनाना जोखिम भरा फैसला है क्योंकि शाहरुख की पिछली फिल्में डेढ़ सौ करोड़ रुपये से नीचे रही है। 
 
हालांकि आनंद राय से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये तो नहीं है, लेकिन यह एक महंगी फिल्म है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

14 जुलाई को... बॉक्स ऑफिस पर... हसीना वि. मॉम