Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान होंठ काट देंगे आर्यन के यदि उसने ये काम किया तो

हमें फॉलो करें शाहरुख खान होंठ काट देंगे आर्यन के यदि उसने ये काम किया तो
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि उनके बड़े बेटे आर्यन ने किसी लड़की को किस किया तो वे उसके होंठ काट देंगे। एक तरह से उन्होंने आर्यन को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई लड़का उनकी बेटी को किस करने की कोशिश करेगा तो वे उस लड़के के होंठ उखाड़ देंगे। शाहरुख के अनुसार वे अपने बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम को लेकर बेहद पजेसिव हैं। 
 
अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए किंग खान ने कहा कि हम उन्हें प्रोटेक्ट जरूर कर सकते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी नहीं चला सकते हैं। शाहरुख ने कहा कि आर्यन 20 साल का हो चुका है और कई बार हम दोनों बिना शर्ट के सिर्फ शॉर्ट्स पहने एक-दूसरे को गंदे चुटकुले सुनाते हैं। आर्यन यह भी बताता है कि उसने कौन-कौन सी नई गालियां सीखी है। 
 
आर्यन इन दिनों फिल्म मेकिंग और अभिनय का प्रशिक्षण ले रहा है। इस बारे में वे दोनों बात करते हैं। चर्चा यह भी है कि शाहरुख की बेटी सुहाना भी फिल्मों में नजर आ सकती हैं। 
 
फिलहाल शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी है और निर्देशन किया है इम्तियाज अली ने। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन के हाथ में आ गई एक सुपरहिट फिल्म!