Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग फिल्मों से गलत सीख लेते हैं : शाहरूख

Advertiesment
शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरूख खान ने आज कहा कि कोई भी फिल्म निर्माता इस उद्देश्य से सिनेमा नहीं बनाता कि लोग इससे गलत सीख लेंगे और यह दुखद है कि कई बार दर्शक फिल्म देखकर गलत चीजों से प्रभावित हो जाते हैं।
 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक अपहरण के सिलसिले में पुलिस ने दावा किया कि आरोपी शाहरूख खान की 1993 की फिल्म ‘डर’ से प्रभावित था जिसके बाद अभिनेता से इस बारे में पूछा गया था।
शाहरूख ने कहा, ‘‘फिल्म हस्तियों का प्रशंसकों पर शानदार प्रभाव पड़ता है। मेरा मानना है कि हमारा लोगों पर सकारात्मक ज्यादा और नकारात्मक कम असर पड़ता है.. हमारा काम उन पर उससे ज्यादा असर करता है जितना हम सोचते हैं। कोई भी फिल्म निर्माता लोगों पर नकारात्मक असर के लिए फिल्म नहीं बनाता। कई बार लोग गलत सीख ले लेते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।’’(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi