Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख की 'डॉन 3' की तैयारियां शुरू... जल्दी ही घोषणा

Advertiesment
शाहरुख खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर 'डॉन' के रूप में दिखाई देंगे। डॉन 2 को रिलीज हुए 6 साल हो गए हैं और अब डॉन 3 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
 
फिल्म के निर्माताओं में से एक रितेश सिधवानी ने कहा है कि हमने 'डॉन 3' के बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया है। हमें वो आइडिया मिल गया है जिसकी तलाश थी। अब स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और जल्दी ही इस बारे में घोषणा की जाएगी। 
 
शाहरुख खान एक बार फिर डॉन की भूमिका में होंगे, लेकिन अन्य कलाकारों के बारे में अब तक फैसला नहीं किया गया है। संभव है कि प्रियंका चोपड़ा की जगह कोई और हीरोइन फिल्म में दिखाई दे। 
 
शाहरुख वाली डॉन वर्ष 2006 में रिलीज हुई थी और सफल रही थी। डॉन 2 2011 में रिलीज हुई और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार और रजनीकांत की 400 करोड़ की फिल्म 2.0 का दिवाली पर होगा धमाका