Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Dhamaka...2018 की ईद पर शाहरुख करेंगे अपनी फिल्म रिलीज!

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान
ईद पर फिल्म रिलीज करने का एक तरह से सलमान खान का एकाधिकार है। पिछले कुछ वर्षों से उनकी फिल्में ईद पर रिलीज होती रही हैं और जबरदस्त कामयाबी हासिल करती रही हैं। पिछले वर्ष 'बजरंगी भाईजान' प्रदर्शित हुई थी, इस वर्ष 'सुल्तान' और अगले वर्ष 'ट्यूबलाइट' रिलीज होने वाली है। 2018 की ईद पर भी उनकी नजर है और संभव है कि 'दबंग 3' 2018 की ईद पर रिलीज हो। इसी बीच शाहरुख की नजर भी 2018 की ईद पर है। असफलताओं से जूझ रहे शाहरुख खान ने अपनी स्थिति सुधारने के लिए दमदार प्लान बनाया है। 
क्या है वो प्लान... अगले पेज पर
 
 
 

अपने करियर को बचाने के लिए शाहरुख खान अपने प्रिय दोस्त और निर्देशक आदित्य चोपड़ा की शरण में गए हैं। सूत्रों के अनुसार शाहरुख ने आदित्य को कहा है कि वे उनके लिए एक ऐसी फिल्म का निर्माण करे जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल करे। आदित्य ने ही शाहरुख के लिए दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्तें और रब ने बना दी जोड़ी जैसी सफल फिल्में बनाई हैं। उनका यश राज स्टुडियो बॉलीवुड में बेहद प्रतिष्ठित है। इस समय आदित्य करियर में पहली बार शाहरुख के बिना फिल्म बना रहे हैं। उनकी 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। शाहरुख की बात आदित्य ने मान ली है और वे अपने लेखकों के जरिये स्क्रिप्ट तैयार करवा रहे हैं। फिल्म को ईद 2018 पर रिलीज करने की योजना बना ली गई है। अब सवाल यह है कि यदि सलमान भी अपनी फिल्म रिलीज ईद 2018 पर करते हैं तो क्या शाहरुख उसका सामना करने की हिम्मत जुटा पाएंगे। 'सुल्तान' के सामने से उन्होंने अपनी 'रईस' तो हटा ली थी। या फिर इस बार मुकाबला करेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कितने ऊंचे हैं ये जमीं के सितारे!