Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहते हैं कि मैं अपनी हीरोइन और पुरुषों के साथ सोता हूं: शाहरुख खान

Advertiesment
शाहरुख खान
सेलिब्रिटी होना आसान बात नहीं है। मोटी चमड़ी रखना पड़ती है। लोग न जाने क्या-क्या कहानियां बनाते हैं, लेकिन इन सेलिब्रिटीज़ तक हर बात पहुंच जाती है। शाहरुख खान के बारे में भी ऐसी कई बातें सुनने को मिलती हैं। शाहरुख इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हैं और चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन हाल ही में एक मैगजीन से बात करते हुए दिल की बात कही। 
शाहरुख कहते हैं 'मैं फिल्म स्टार हूं। 20 वर्ष से फिल्मों में काम कर रहा हूं। मैंने संसार की खूबसूरत महिलाओं के साथ काम किया है। मेरे बारे में कई किस्से सुनने को मिलते हैं कि मैं विदेशियों के साथ, पुरुषों के साथ और यहां तक कि अपनी अभिनेत्रियों के साथ सोता हूं। इन सब बातों से मेरी पत्नी गौरी को कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि वह जानती है कि मेरे पास इन सबके लिए समय नहीं है।' 
 
गौरतलब है कि शाहरुख और गौरी की जोड़ी को बॉलीवुड में आदर्श जोड़ी माना जाता है। गौरी से शादी के बाद शाहरुख का नाम किसी अभिनेत्री से नहीं जुड़ा। छुटपुट अफवाहों का दौर जरूर चला, लेकिन दम न होने के कारण ये अपने आप खत्म हो गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा... खर्चे नहीं निकल रहे हैं... ऐ दिल और शिवाय का इंतजार