Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख और काजोल की जोड़ी बनी 'नंबर वन'

हमें फॉलो करें शाहरुख और काजोल की जोड़ी बनी 'नंबर वन'
मुंबई , सोमवार, 29 जून 2015 (23:54 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी एक सर्वेक्षण में 'नंबर वन' बन गई है।
बॉलीवुड में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सर्वाधिक कामयाब जोड़ी में शुमार की जाती है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, करण अर्जुन और माई नेम इज खान जैसी कामयाब फिल्मों में नजर आ चुकी है। अब यह जोड़ी पांच साल बाद निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' में नजर आएगी।
 
एक वेबसाइट ने हाल ही में एक सर्वेक्षण कराया जिसमें शाहरुख और काजोल की जोड़ी को सर्वाधिक 72 फीसदी वोट मिले। दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी रही। उन्हें 10 फीसदी वोट मिले। रणबीर कपूर और दीपिका की जोड़ी को सात प्रतिशत वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर हैं।
 
सलमान खान और कैटरीना कैफ पांच फीसदी वोट के साथ चौथे स्थान पर हैं। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को चार फीसदी वोट के साथ पांचवां स्थान मिला है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi