Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी को खरीदने के लिए शाहरुख पायजामा भी बेचने को तैयार

हमें फॉलो करें धोनी को खरीदने के लिए शाहरुख पायजामा भी बेचने को तैयार
हाल ही में आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेल कर अपनी टीम को हैदराबाद के खिलाफ जीत दिला दी। आलोचना करने वालों के मुंह बंद हो गए। मैच को शानदार तरीके से फिनिश कर धोनी ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें बेहतरीन फिनिशर कहा जाता है। 
 
धोनी की इस पारी की तारीफ सभी कर रहे हैं। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान भी हैं। धोनी की इस पारी से किंग खान बेहद प्रभावित हुए। 
webdunia
शाहरुख ने कहा कि अगली बार आईपीएल ऑक्शन में वे हर हाल में धोनी को खरीदना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यार, मैं तो अपना पायजामा बेच कर भी उन्हें खरीद लूंगा। उन्हें आने तो दो ऑक्शन में। 
 
गौरतलब है कि शुरुआती मैचों में धोनी का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप नहीं रहा और कुछ लोग उनकी बुराई करने लगे, लेकिन जैसे ही धोनी ने पुणे के लिए शानदार पारी खेली सोशली मीडिया पर उनकी वाहवाही होने लगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्यूबलाइट के 2 शानदार फोटो... सलीम ने सुझाई कैचलाइन