Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख ने 'मन्नत' में सलमान के साथ की पार्टी

Advertiesment
शाहरुख खान
19 नवंबर को मुंबई में 'कोल्डप्ले' के लाइव कंसर्ट का लुत्फ कई बॉलीवुड सितारों ने उठाया। इसके बाद शाहरुख खान का पार्टी करने का मूड बना। उन्होंने बॉलीवुड के अपने दोस्तों को राजी किया। खास बात यह रही कि सलमान भी शाहरुख के घर 'मन्नत' पर जाने के लिए राजी हो गए। 


 
शाहरुख के 'मन्नत' पर ही पार्टी रखी गई जिसमे सलमान के अलावा रितिक रोशन, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, फरहान अख्तर, श्रद्धा कपूर, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, इम्तियाज अली, विधु विनोद चोपड़ा, विवेक ओबेरॉय आदि शामिल थे। 
 
इस पार्टी में कई ऐसे लोग मौजूद थे जो एक-दूसरे को फुटी आंख नहीं सुहाते। जैसे, सलमान-विवेक, कैटरीना-दीपिका, लेकिन अच्छी बात यह रही कि किसी तरह का कोई हंगामा नहीं हुआ। 
 
सबने जम कर मौज-मस्ती की और पार्टी सुबह पांच बजे तक चलती रही। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देखिए रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2.0 के फर्स्ट लुक पोस्टर