Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी करेंगे शाहरुख खान

हमें फॉलो करें मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी करेंगे शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान मकर संक्राति के दिन पतंगबाजी करने जा रहे हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रईस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 'रईस' गुजराती माहौल में बनी है और ये पतंगबाजी के लिए जाना जाता है। 


 
शाहरुख खान मकर संक्रांति के त्योहार को मानते हुए इस दिन पतंगबाजी करेंगे और इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगे। शाहरुख ने अपने बचपन में खूब पतंग उड़ाई है। उनका बचपन दिल्ली में बीता है, लेकिन जैसे ही वे दिल्ली से मुंबई आए उनकी पतंगबाजी भी छूट गई।
 
'रईस' के ट्रेलर में शाहरुख को हम पतंगबाजी करते हुए देख चुके हैं। फिल्म के अलावा वह इस साल अपने बैंडस्टैंड के बंगले पर मकर संक्रांति का आयोजन करेंगे। अपने घर के टैरेस पर फैन्स के लिए ईद मनाने वाले शाहरुख अब पतंगों के त्योहार मकर क्रांति को भी अपने घर मनाने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब शाहरुख संक्रांति का त्योहार मनाएंगे।(वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तनु वेड्स मनु-3 से कंगना का पत्ता साफ!