Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस 'खान' की जगह लेंगे शाहरुख खान

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान
दिवाली पर प्रदर्शित होने वाली 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय के पति की छोटी किंतु महत्वपूर्ण भूमिका के लिए करण जौहर ने सैफ अली खान को लेने का मन बनाया था, लेकिन अब सैफ की जगह शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। सैफ को चोट लग गई है और वे यह रोल नहीं कर पाएंगे। ऐसे समय करण को शाहरुख की याद आई जिनके साथ उन्होंने हर फिल्म बनाने की कसम खाई थी। शायद शाहरुख मान जाएंगे। 
'ऐ दिल है मुश्किल' के बारे में कहा जा रहा है कि यह 'दूसरा आदमी' का रीमेक है। इसमें शशि कपूर ने जो भूमिका निभाई थी उसी भूमिका में शाहरुख नजर आएंगे। 
 
फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। यह फिल्म दिवाली पर 'शिवाय' का मुकाबला करेगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त के पिता का रोल करेंगे आमिर खान!