Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख की पार्टी में सलमान और विवेक ने क्या किया?

हमें फॉलो करें शाहरुख की पार्टी में सलमान और विवेक ने क्या किया?
'कोल्डप्ले' कंसर्ट के बाद शाहरुख खान ने अपने बंगले 'मन्नत' पर पार्टी रखी जिसमें सलमान खान, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, फरहान अख्तर, विवेक ओबेरॉय सहित कई लोग मौजूद थे। इनमें से कुछ ऐसे भी लोग थे जो एक-दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते, जैसे- सलमान और विवेक। 

 
पार्टी में मौजूद एक शख्स ने बताया कि पार्टी शुरू होते ही सबके अपने ग्रुप बन गए और बातचीत का दौर शुरू हो गया। विवेक जानते थे कि पार्टी में सलमान भी हैं इसलिए वे किसी ग्रुप में नहीं बैठे। दूसरी ओर सलमान को भी पता था कि विवेक भी यहां पर हैं, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। विवेक और सलमान एक-दूसरे का सामना करने से बचते रहे और कई लोगों ने राहत की सांस ली कि कोई हंगामा नहीं हुआ। 
 
गौरतलब है कि विवेक ने कई बार सलमान से माफी मांगी है, लेकिन सलमान ने अब तक उन्हें माफ नहीं किया। विवेक का कहना है कि उन्होंने अपना काम कर दिया है और अब ये सलमान पर निर्भर करता है कि वे उन्हें माफ करें या नहीं। 
 
क्यों है विवेक से सलमान नाराज? 
बात बहुत पुरानी है। तब सलमान और ऐश्वर्या में ब्रेक-अप हो गया था और ऐश्वर्या ने विवेक से नजदीकियां बढ़ा ली। ऐश्वर्या ने विवेक को अपना दोस्त माना जबकि विवेक इसे प्यार समझ बैठे। विवेक-ऐश्वर्या की नजदीकियों से सलमान गुस्सा हो गए। 31 मार्च 2003 को विवेक ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और कहा कि सलमान उन्हें लगातार धमका रहे हैं। उन्होंने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद ऐश्वर्या, विवेक से भी नाराज हो गई। उन्होंने विवेक से दूरी बना ली जबकि विवेक उनके लिए ही खड़े हुए थे। इस घटना के बाद सलमान भी विवेक से नाराज हो गए और आज तक उस बात को भूले नहीं हैं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिर जम सकती है रणबीर-सोनम की जोड़ी