Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान ने साइन की नई एक्शन फिल्म!

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहरुख खान
शाहरुख खान इन दिनों फिल्म साइन करने के मूड में हैं और खबर है कि उन्होंने एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म साइन की है। इस फिल्म के निर्माता होंगे निखिल द्विवेदी और अनिरुद्ध धूत। इन दोनों से शाहरुख खान के मधुर संबंध है और इस दोस्ती के चलते ही वे उनकी फिल्म करने के लिए तैयार हुए हैं।

इस एक्शन-थ्रिलर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है। फिल्म का निर्देशन और अन्य कलाकार कौन होंगे, इस बात पर परदा डाला हुआ है। फिल्म की अधिकृत घोषणा जल्दी ही होगी। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष के अंत से शुरू होने की संभावना है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बर्थडे पर सलमान खान देंगे क्या सरप्राइज?