Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान ने बताया अपने बैंक अकाउंट का पासवर्ड

हमें फॉलो करें शाहरुख खान ने बताया अपने बैंक अकाउंट का पासवर्ड
, शनिवार, 4 फ़रवरी 2023 (13:08 IST)
पठान की सफलता ने शाहरुख खान को चार्ज कर दिया है। हाल ही में वे मीडिया से मिले। ट्वीटर पर भी सक्रिय हो गए हैं। देर से उठने वाले शाहरुख 4 फरवरी को जल्दी उठ गए और ट्वीटर पर आस्क एसआरके का सेशन चला दिया। उन्होंने फैंस द्वारा पूछे गए सवालों के मजेदार जवाब दिए। पेश है कुछ मजेदार सवाल जवाब... 
 
आपका बैंक अकाउंट का पासवर्ड क्या है?
ZindaHaiATBB
 
मेरी शादी हो गई है। आज पत्नी और परिवार के साथ पठान देखने जा रहा हूं। फिल्म देखते समय कोई टिप्स? 
झूमे जो पठान गाने पर अपनी पत्नी के साथ डांस करना। 

webdunia


आपकी आने वाली फिल्म 'डंकी' आपके लिए क्यों इतनी महत्वपूर्ण है? 
राजू... राजू... राजू और अभिजात... अभिजात। 
 
'जवान' फिल्म में नयनतारा मैडम के साथ काम करने का क्या अनुभव रहा? 
वे बेहद स्वीट हैं। सभी भाषाएं बहुत ही बढ़िया बोलती हैं। शानदार अनुभव रहा। उम्मीद है कि आप उन्हें फिल्म में पसंद करेंगे। 

webdunia
 
मेरा 7 सालू का बेटा अपने बेटे के नाम शाहरुख खान रखना चाहता है। आप क्या कहेंगे? 
ओह गॉड। आपका बेटा मेरे 9 साल के बेटे से भी तेज बड़ा हो रहा है। उसे बता तो कि 20 साल बाद समर हॉलिडेज़ में उसकी शादी होगी तब नाम के बारे में सोचना। 
 
मैं पांच बार पठान देखने गया। 700 करोड़ में से 1 करोड़ ही दे दो। 
भाई इतना रिटर्न नहीं मिलता, शेयर मार्केट में भी। कुछ बार और देखो फिर सोचते हैं। 

webdunia
 
पठान सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। आपको कैसा लग रहा है? 
मुझे फिल्म पसंद आई, लेकिन सोचा नहीं था कि इसे इतना प्यार मिलेगा। ये आदि और सिड के विज़न और विश्वास का कमाल है। 
 
शाहरुख तुम इस तरह के रोल करोगे या कभी फिल्म में हीरो या हीरोइन के पिता बनने का प्लान भी है? 
तुम बाप बनो... मैं हीरो ठीक हूं। 

webdunia
 
पठान का रियल कलेक्शन कितना है? 
5 हजार करोड़ प्यार, 3 हजार करोड़ प्रशंसा, 3250 करोड़ हग्स, 2 बिलियन मुस्कान और गिनती जारी है। तेरा अकाउंट क्या बता रहा है। 
 
पठान का फर्स्ट हाफ शानदार है, लेकिन दूसरा हाफ निराशजानक है। आप के क्या विचार हैं? 
कोई बात नहीं। अपनी-अपनी पसंद होती है। पहला हाफ पठान का देखिए और दूसरा हाफ ओटीटी पर इस वीकेंड पर रिलीज होने वाली फिल्म का देखिए। 

webdunia
 
डिम्पल जी पठान में या राखी जी बाज़ीगर में?
अरे यार, आप मुझे प्यार और प्यार के बीच चुनने के लिए कह रहे हो... ये संभव नहीं है। दोनों बेहद खूबसूरत और प्यारी महिलाएं हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। 
 
क्या वैलेंटाइन डे पर आप डेट के लिए चल सकते हैं। 
मैं डेट पर बोरिंग व्यक्ति हूं... किसी कूल बंदे के साथ थिएटर में पठान देखने जाओ। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बनने के लिए जैसलमेर रवाना हुईं कियारा आडवाणी