Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद कपूर, मीरा के घर आई नन्ही परी

हमें फॉलो करें शाहिद कपूर, मीरा के घर आई नन्ही परी
, शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (23:41 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने शाम बेटी को जन्म दिया। शाहिद ने ट्वीट किया- ‘वह आ गई है और हमारे पास खुशी का इजहार करने के लिए शब्द नहीं हैं। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।’ मीरा को कल खार के हिन्दुजा हेल्थकेयर सर्जिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पहले मध्य सितम्बर में बच्चे के जन्म की उम्मीद थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि डिलिवरी सामान्य थी और मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। दंपति की पिछले वर्ष जुलाई में शादी हुई थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Photos... समुंदर किनारे नमकीन मलाइका अरोरा खान