Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 200 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली 'ए' सर्टिफिकेट फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shahid Kapoor
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 21 जून को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 134.42 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। हालांकि दूसरे सप्ताह में फिल्म के प्रदर्शन पर आईसीसी विश्व कप का थोड़ा असर जरूर पड़ा है, लेकिन फिल्म की तुफानी कमाई अभी भी जारी है।


कबीर सिंह के इस हफ्ते के कलेक्शन पर नजर डालें तो सोमवार को 9.07 करोड़ और मंगलवार 8.31 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 198.95 करोड़ रुपए हो गया था।

webdunia
अब इस फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म ने बुधवार को 7.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 206.48 करोड़ रुपए हो गया है। कबीर सिंह इस साल की तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।

शाहिद कपूर की यह पहली सोलो फिल्म है, जिसने 200 करोड़ के क्लब में जगह बनाई है। इतना ही नहीं कबीर सिंह बॉलीवुड की पहली 'ए' सर्टिफिकेट वाली फिल्म है, जिसने इस क्लब में एंट्री ली है।
 
webdunia
कबीर सिंह तेलुगु की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। उन्होंने इसका तेलुगु वर्ज़न भी निर्देशित किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी ने फीमेल लीड रोल निभाया है। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है।
कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है, जो पढ़ाई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी ज़िंदगी में कुछ अच्छा होता है तो काफी कुछ ख़राब भी होता है। फ़िल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम : मूवी रिव्यू