Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 29 April 2025
webdunia

शादी के बंधन में बंधने जा रहीं शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें मयंक पाहवा
, बुधवार, 2 मार्च 2022 (17:54 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सनाह कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वह 2 मार्च को दिग्गज कलाकार मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग सात फेरे लेंगी। सनाह सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी यानी शाहिद कपूर की सौतेली बहन हैं। 

 
सनाह की शादी महाबलेश्वर में होगी। सनाह की शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फंक्शन में परिवार के जरूरी लोग ही शामिल हुए। 
 
सना और मयंक एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। कथित तौर पर, उन्होंने कुछ समय पहले सगाई कर ली थी। सनाह ने विकास बहल की 'शानदार' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। इसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे।
 
गौरतलब है कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने साल 1979 में नीलिमा अजीम संग शादी की थी, जिनके बेटे शाहिद हैं। वहीं, साल 1988 में पंकज कपूर ने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक के साथ शादी रचाई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे सनाह कपूर और रुहान कपूर है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभास में छुपे ज्योतिषी से रूबरू करता 'राधे श्याम' का नया ट्रेलर रिलीज